Naugachia news : जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने शराब के नशे में की गोलीबारी, लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

SHARE:

नवगछिया | News9Global :नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित नोनियापट्टी में दुर्गा पूजा के दौरान बीते दिन जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत ने शराब के नशे में धुत होकर अंधाधुंध फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय युवकों और महिलाओं ने साहस दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया और उसके हाथ से पिस्टल छीन लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नवगछिया पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से  बुलेट बरामद किए हैं और लोगों द्वारा सौंपे गए पिस्टल को जब्त कर लिया है। इस मामले में नोनियापट्टी निवासी मिथुन कुमार के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हिमांशु भगत पहले भी गोलीबारी कर चुका है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था और उस मामले में एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय के सामने धरना देंगे।
जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि हिमांशु भगत अब किसी पद पर नहीं हैं
नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई