उत्पाद थाना नवगछिया द्वारा  22.5 लीटर विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

नवगछिया: नवगछिया उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मददपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मददपुर इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 750 एमएल की 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 22.5 लीटर है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने में संलिप्त था। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई