नवगछिया में सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए बने देवदूत, एसडीपीओ ओमप्रकाश ने समय पर पहुंचाया अस्पताल   सड़क

SHARE:

नवगछिया: नवगछिया में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने में नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओमप्रकाश ने अहम भूमिका निभाई। घटना तेतरी जीरोमाइल के पास की है, जहां एक युवक सड़क दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था और दर्द से कराह रहा था। इसी दौरान गश्त पर निकले एसडीपीओ ओमप्रकाश की नजर घायल युवक पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना विलंब किए मानवीय पहल करते हुए घायल को तत्काल अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमर शर्मा एवं आशुतोष शर्मा के रूप में हुई है, जो तिलकामांझी थाना क्षेत्र का निवासी है और पेशे से मेडिकल एमआर बताया जा रहा है। वह भागलपुर से नवगछिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेतरी जीरोमाइल के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह  घायल हो गया।


एसडीपीओ ओमप्रकाश की तत्परता के कारण घायल को अपने  सरकारी वाहन से  अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर इलाज मिलने से घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ ओमप्रकाश के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिलती, तो घायल की स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई