पिता की स्मृति में बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने सुजीत, 8 दिनों में 2000 से अधिक परिवारों तक पहुंचाया राशन

SHARE:

नाव से कभी पैदल पहुंचकर 2000 से अधिक परिवारों तक पहुंचाया सूखा राशन, छोटे सिलेंडर की भी कर रहे व्यवस्था

नवगछिया : बाढ़ की विभीषिका के बीच जब पानी ने मदरौनी पंचायत के क्षेत्रों का रास्ता रोक दिया, तब समाजसेवी सहयोग सह युवा उद्यमी सुजीत कुमार सिंह जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आए। पिछले आठ दिनों से वह अपनी टीम के साथ नाव और कभी पैदल चलकर बाढ़ प्रभावित वार्डों में पहुंच रहे हैं। अब तक करीब दो हजार से अधिक परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित कर चुके हैं। जरूरतमंद परिवारों के लिए छोटे सिलेंडर की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। मंगलवार को राहत अभियान के अंतिम चरण में वार्ड संख्या तीन में करीब 500 लोगों के बीच सूखा राशन के पैकेट बांटे गए। पानी से घिरे परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान सुजीत और उनकी टीम को कई जगह नाव का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ स्थानों पर पानी और कीचड़ के बीच पैदल चलकर लोगों तक पहुंचना पड़ा। राहत वितरण के दौरान सुजीत ने कहा कि उनके पिता कभी इसी गांव के मुखिया रहे थे। पिता के निधन के बाद उनकी स्मृति में इस बार ग्रामीणों के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। इसी भावना से वह अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक संभव होगा, वह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। बाढ़ के बीच राशन का पैकेट मिलने पर कई परिवारों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि संकट के समय घर तक पहुंचकर मदद मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई