विधानसभा चुनाव और दुर्गा पूजा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में मिली बड़ी सफलता

नवगछिया : आगामी विधानसभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नवगछिया पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लगाए ट्रक रास्ते से गुजरने वाला है जिसको लेकर वरीय अधिकारी को सूचित कर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक ट्रक से 674.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। इस दौरान मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना गुरुवार को कदवा थाना अंतर्गत बाबा विशुराउत पुल के पास की है। जिसमें गुप्त सूचना मिलने पर कदवा थाना पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच के क्रम में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक के डाला में विभिन्न कंपनियों की कुल 674.4 लीटर विदेशी शराब छिपाकर लाई जा रही थी, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। साथ ही ट्रक चालक कन्हैया कुमार एवं उपचालक मनोज मांझी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:
1. कन्हैया कुमार, पिता- स्व. गिरो राय,पकरा वार्ड संख्या-11, थाना- नवगछिया, जिला- भागलपुर।
2. मनोज मांझी, पिता- राजेन्द्र मांझी,पकरा वार्ड संख्या-11, थाना- नवगछिया, जिला- भागलपुर।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे ट्रक मालिक के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के दालकोला से शराब लोड कर नवगछिया ला रहे थे।
पुलिस ने मौके से ट्रक, दो मोबाइल फोन और भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस मामले में कदवा थाना में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नवगछिया पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि त्योहार और चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
News9Global की राय : बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। ऐसे में नवगछिया पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि आगामी चुनाव व पर्व के दौरान शांति एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
नवगछिया: तिलकामांझी विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए की बड़ी पहल, 4 अक्टूबर से शुरू होगा विस्तार काउंटर
नवगछिया: तिलकामांझी विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए की बड़ी पहल, 4 अक्टूबर से शुरू होगा विस्तार काउंटर
Breaking Updates के लिए जुड़े रहें — News9Global से
Follow us on Facebook : https://www.facebook.com/share/17FiWnKuun/
© News9Global — सच की जुबान, आपके साथ




