रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान रुका, अंचल अधिकारी पर सिफारिश का आरोप

SHARE:

नवगछिया: रंगरा प्रखंड अंतर्गत रंगरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन अचानक रुक जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय छोटे दुकानदारों एवं कुछ ग्रामीणों के द्वारा अंचल अधिकारी पर सिफारिश के आधार पर कार्रवाई रोकने का आरोप लगाया है।

 

बता दे कि 12 फरवरी को रंगरा प्रखंड अंतर्गत रंगरा चौक पर करीब तीन दर्जन दुकानें के द्वारा किये गये अतिक्रमण को मुक्त करवाया गया था। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे बने कई झोपड़ीनुमा और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई में छोटे दुकानदारों की दुकानें तोड़ी गईं, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हुआ। लेकिन दूसरे ही दिन अभियान ठप पड़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगरा चौक और मुख्य बाजार में कई बड़े व्यवसायियों द्वारा स्थायी रूप से अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिन पर प्रशासन की कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय मो. मुजम्मिल ने कहा कि सिर्फ छोटे दुकानदारों का दुकान अधिकारी ने तुड़वाया है उनके साथ कई अन्य लोगों ने सवाल उठाया कि यदि अतिक्रमण हटाना ही उद्देश्य है तो फिर सभी पर समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। रंगरा गांव स्थित ग्राम कचहरी एवं पंचायत भवन की जमीन पर भी अवैध कब्जा है। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीण ने कहा कि थाना और ब्लॉक का चक्कर लगाने वालों का सरकारी जमीन पर अब भी कई जगह रोड किनारे कब्जा है उनका क्यों नहीं टूट रहा है।
पंचायत भवन एवं ग्राम कचहरी की जमीन को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि “हमारा छोटा झोपड़ीनुमा दुकान तो तोड़ दिया गया, लेकिन बड़े व्यवसायियों के पक्के निर्माण और आगे बढ़ाए गए शेड को नहीं हटाया गया। क्या कहीं कोई सिफारिश लगी है या अंचल अधिकारी किसी दबाव में हैं?” स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अभियान को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चलाया जाए तथा छोटे-बड़े सभी अतिक्रमणकारियों पर समान कार्रवाई की जाए।
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो
इस संबंध में अंचल अधिकारी आशीष कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल पर कहा कि अभियान अभी बंद नहीं बंद नहीं हुआ है फार्मर रजिस्ट्री में टीम व्यस्त है इसलिए दूसरे दिन कार्रवाई नहीं हुई.
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई