रंगरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अतिक्रमण, परिसर में बंधे जानवर – बिजली कनेक्शन भी ठप

SHARE:

नवगछिया :रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र गंभीर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। उपकेंद्र परिसर में स्थानीय लोगों द्वारा जानवर बांधने, गोबर के उपले रखने, चारा जमा करने और घास काटने की मशीन लगाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. भूपेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए बताया कि सप्ताह में केवल तीन दिन उपकेंद्र खोला जाता है और उन्हीं दिनों उनकी ड्यूटी रहती है। कई बार लोगों से परिसर खाली करने का अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई असर नहीं हुआ।
परिसर में गोबर और गंदगी के कारण लगातार बदबू बनी रहती है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी असुविधा होती है। स्थानीय युवक राकेश कुमार ने बताया कि पंचायत भवन और कचहरी की जमीन पर भी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उपकेंद्र में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। बीते माह चोरों द्वारा बिजली का तार काट लिए जाने के बाद अब तक कनेक्शन बहाल नहीं हो सका है। बिजली नहीं रहने से गर्मी में मरीजों और स्टाफ को काफी परेशानी होती है।
रंगरा उपस्वास्थ्य  केन्द्र
रंगरा उपस्वास्थ्य केन्द्र
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाने, बिजली कनेक्शन बहाल करने और स्वास्थ्य उपकेंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुचारु स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई