“हत्या?” प्रेम विवाह पर सात लाख का जुर्माना, नहीं देने पर पिता की हत्या? लीची के पेड़ से लटका मिला शव

SHARE:

शिवहर में प्रेम विवाह को लेकर पंचायत ने लगाया 7 लाख का जुर्माना। राशि नहीं देने पर पिता की हत्या का आरोप, लीची के पेड़ से लटका मिला शव जांच जारी..

गांव की पंचायत ने लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना
– घटना तरियानी थाना क्षेत्र के शरीफनगर पंचायत के बरियारपुर वार्ड छह की
– एसडीपीओ, इंस्पेक्टर ने की मामले की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
– बरियारपुर स्थित लीची के पेड़ से लटका मिला प्रभु राय का शव, स्वजनों ने लगाया हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप

– 15 फरवरी को प्रभु राय का पुत्र धीरज कुमार गांव की ही लड़की को लेकर भाग गया था मुंबई, थाने में दर्ज कराई गई थी अपहरण की प्राथमिकी
– 22 फरवरी को प्रभु राय के पुत्र व बहू पहुंचे थे गांव, गांव की पंचायत ने प्रभु राय पर लगाया था सात लाख रुपये का जुर्माना, आठ मार्च तक अदा करनी थी जुर्माने की राशि

शिवहर में प्रेम विवाह पर सात लाख का जुर्माना, नहीं देने पर पिता की हत्या? लीची के पेड़ से लटका मिला शव
                शिवहर में प्रेम विवाह पर सात लाख का जुर्माना, नहीं देने पर पिता की हत्या? लीची के पेड़ से लटका मिला शव
रियानी थाना क्षेत्र के शरीफनगर पंचायत के बरियारपुर वार्ड छह में गांव की पंचायत ने बेटे के प्रेम विवाह करने को लेकर प्रभु राय (45) पर पहले सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माने की राशि नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने के बाद वारदात को आत्महत्या करार देने के लिए शव को प्रभु राय के ही बगीचे में लीची के पेड़ से लटका दिया। गुरुवार की सुबह तकरीबन सात बजे पेड़ से लटका शव देखे जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद एसडीपीओ सुशील कुमार व थानाध्यक्ष विनय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। साथ ही स्वजन सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसडीपीओ सुशील कुमार बताया कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। हालांकि उन्होंने मामले को संदिग्ध बताया।
मृतक के छोटे पुत्र निकेश कुमार ने बताया कि उसके भाई धीरज कुमार का गांव की ही एक स्वजातीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 फरवरी को उसका भाई लड़की को लेकर मुंबई भाग गया था। उसके पिता ने दोनों को 22 फरवरी को गांव लाया। इसके बाद बैठी गांव की पंचायत ने उसके पिता को सात लाख रुपये जुर्माना लगाया था। गांव के ही रवि कुमार, नंदलाल राय, राजीव कुमार व रमेश राय सहित लड़की के स्वजनों ने जुर्माने की राशि अदा करने के लिए आठ मार्च तक का समय तय किया था। होली के दिन शाम को पिता घर से निकले लेकिन रात को नहीं लौटे। रातभर उनकी तलाश की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सुबह सात बजे पता चला कि उनके बगीचे में लीची के पेड़ से एक शव लटका है। पहुंचने पर शव की पहचान अपने पिता प्रभू राय के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजनों के बयान पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई