बिहपुर में बड़ा हादसा: कोसी नदी में डूबे 5 बच्चे, 2 निकले सुरक्षित, 3 की तलाश जारी

SHARE:

बिहपुर कोसी नदी में बच्चे डूबे
भागलपुर : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत हरियो कोसी त्रिमुहान घाट के पास नदी स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए।इस दौरान दो बच्चे जैसे-तैसे पानी से निकलने में सफल रहे। वहीं तीन बच्चों को नदी में स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। जिन बच्चों की पानी में तलाश की जा रही है, उसमें हरियो पंचायत के वार्ड नंबर12 महेशपुर निवासी कैप्टन यादव का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार,शंकर शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र नयन कुमार व पिंटू यादव का 14 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ प्रीतम कुमार शामिल है।वहीं घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह व ग्रामीण महेंद्र त्रृषिदेव ने क्षेत्रीय विधायक इ.शैलेंद्र को जानकारी दी।विधायक ने तुरंत नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम समेत अन्य अधिकारियोें घटना के बारे बताया।इधर बच्चों की डूबने की खबर पूरे इलाके जंगल की आग तरह फैल गई।सैकड़ो लोगों की भीड़ नदी किनारे पहुंच गई।जहां बीडीओ सत्यनारायण पंडित,नदी थानाध्यक्ष केशवचंद्र दलबल के साथ मौेके पर पहुंच गए।वहीं बताया गया कि नदी में डूबे बच्चाें की खोज के लिए एसडीआरएफ भी यहां पहुंच रही है।
पशुचारा लाने गए थे बच्चे मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ पशुचारा लाने काेसी पार गोविंदपुर गए। इसी दौरान वापसी में पांच बच्चे नदी में स्नान करने चले गए।इसी दौरान शरारत व मस्ती करने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी डूबने लगे। उसे बचाने गया तीसरा भी उसी चपेट में आ गया।जबकि दो बच्चे पानी से निकलने में सफल रहा।घटना को लेकर घाट से लेकर गांव तक सन्नाटा व शोक पसर गया है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई