Naugachia : नो-एंट्री के बावजूद बाजार में घुस रहे बड़े ट्रक, ट्रैफिक थाना बेखबर

SHARE:

नवगछिया: नवगछिया के मुख्य बाजार में ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जबकि ट्रैफिक थाना इस पर पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है। बीते दिनों ट्रैफिक थाना की ओर से अनुमंडल अस्पताल के पास नो-एंट्री का बोर्ड लगाकर दिन के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि दिन के समय ही बड़े-बड़े ट्रक बाजार में प्रवेश कर सामान की अनलोडिंग कर रहे हैं। व्यापारियों द्वारा ट्रकों को अंदर बुलाकर सामान उतारने के कारण मुख्य बाजार में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक थाना द्वारा लगाए गए नो-एंट्री बोर्ड सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं। नियमों की अनदेखी कर दिनदहाड़े ट्रकों की आवाजाही जारी है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोगों ने प्रशासन से बाजार में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने और दिन में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई