Navgachia news: परबत्ता पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; 30 लाख की खेप बरामद

SHARE:

भागलपुर : नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परबत्ता थाना क्षेत्र से 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकद 10,010 रुपये भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान परबत्ता थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति स्मैक लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खगड़ा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक सवार डियम कुमार एवं रंजीत कुमार, दोनों पिता रघुनंदन मंडल, निवासी अभिया, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर, के पास से कुल 154 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 154 ग्राम स्मैक, 10,010 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इस संबंध में परबत्ता थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्मैक के स्रोत तथा इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई