जमीन विवाद में भतीजे को मारी गोली, दो चाचा पर लगा आरोप, हालत नाजुक

SHARE:

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिनिया गांव में मंगलवार  की शाम जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान पिंटू कुमार यादव (पिता – अरुण यादव) के रूप में हुई है। गोली युवक के सीने में लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल युवक



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के एक बगीचे में आपसी कहासुनी के बाद यह विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान पिंटू के सीने में गोली मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गोलीकांड में पिंटू यादव के दो सगे चाचा – लल्लू यादव और दीपक यादव – का नाम सामने आया है। दोनों चौधरी यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिंटू को आनन-फानन में भागलपुर स्थित एन.के. यादव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, जब इस मामले को लेकर नवगछिया थाना अध्यक्ष से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर मिला

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने फोन पर बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, एवं घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है.
गांव में फिलहाल शांति का माहौल है, पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

प्रेस रिलीज नवगछिया एसपी के द्वारा

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई