नवगछिया :नवगछिया पुलिस जिला में उत्कृष्ट एवं सराहनीय अनुसंधान कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना द्वारा पुलिस जिला नवगछिया के चयनित पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। सम्मान का वितरण बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2026 के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर द्वारा किया गया। परबत्ता थाना कांड संख्या-163/25 में वादी मो. इश्तेखार के बैग से 18.25 लाख रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए जाने के मामले में गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार (भा.पु.से.) सहित माननीय अश्विनी सिन्हा, पु.अ.नि. अमित कुमार, पु.अ.नि. सुजीत कुमार शर्मा, सिपाही मुकेश शर्मा, शैलेश कुमार एवं चालक सिपाही सुनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र व 7,500 से 3,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
वहीं नवगछिया थाना कांड संख्या-145/25 में विनय कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में गठित एसआईटी ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, पु.नि. रविशंकर सिंह, पु.नि. मिथलेश कुमार चौधरी, पु.अ.नि. अमित कुमार एवं सिपाही रवि कुमार को भी प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।