नई दिल्ली: राष्ट्रपति की ओर से देश के कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं।इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न राज्यों में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं।
राज्यपालों की नई नियुक्तियां
-
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
-
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
-
नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।
-
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।
-
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
-
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
-
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।
-
भारत के पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।




