ताजा खबर : बिहार-बंगाल को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं : नित्यानंद राय, पप्पू यादव के दावे को बताया भ्रामक

SHARE:

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के दावे को भ्रामक बताया
पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।दरअसल पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस तरह की संभावना जताई गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यह दावा तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता को ऐसे दावों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना केंद्र सरकार के पास नहीं है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई