भागलपुर में बड़ा हादसा: एसएसपी एस्कॉर्ट गाड़ी को क्यूआरटी वाहन ने मारी टक्कर, जवान घायल

SHARE:

मुख्यमंत्री दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान हुआ हादसा, घायल जवान की हालत खतरे से बाहर

भागलपुर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह घटना सोमवार करीब 3 बजे के आसपास की है ।उस समय हुई जब एसएसपी जिला प्रशासन की टीम के साथ निरीक्षण कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, पटना से आई क्यूआरटी (Quick Response Team) की गाड़ी ने पीछे से एसएसपी की एस्कॉर्ट वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक जवान घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद घायल जवान को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा हवाईअड्डा-गोपालपुर रोड पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्यूआरटी गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई।हादसे के दौरान सड़क पर डीजल भी फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।इस घटना ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
https://www.facebook.com/share/r/16iR2wybJ2/https://www.facebook.com/share/r/16iR2wybJ2/
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई