ताजा खबर: एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा से पहले चयन बोर्ड से की शिकायत

SHARE:

प्रवेश पत्र में कुत्ते का फोटो देख अभ्यर्थी ने चयन बोर्ड में की शिकायत
मामला कोर्ट अटेंडेंट चयन परीक्षा का
न्यूज9ग्लोबल डेस्क : बिक्रमगंज, रोहतास : सिविल कोर्ट अटेंडेंट आर्डली चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र पर कुत्ते की तस्वीर मिलने के बाद अअभ्यर्थी ने चयन बोर्ड में शिकायत दर्ज करा इसे सुधार करने की मांग की है।
बिक्रमगंज प्रखंड के धावां गांव निवासी अभ्यर्थी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पद के लिए आवेदन किया था। मार्च 2026 में इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी किया गया। लेकिन जब रितेश कुमार ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें उनके नाम और अन्य सभी विवरण सही थे, लेकिन फोटो के स्थान पर उनकी तस्वीर के बजाय कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। यह देखकर वे काफी हैरान हो गए। उन्होंने दुबारा प्रवेशपत्र डाउनलोड किया लेकिन उसमें भी वही तस्वीर है। इस घटना के बाद वे असमंजस और चिंतित है। रितेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित चयन बोर्ड को शिकायत भेज दी है तथा इस गलती को जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया कि अटेंडेंट पद की लिखित परीक्षा आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। उनका परीक्षा केंद्र सहरसा जिले में निर्धारित किया गया है। ऐसे में एडमिट कार्ड में हुई इस गंभीर त्रुटि के कारण वे काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस त्रुटि को ठीक नहीं किया गया तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वे चयन बोर्ड से इस त्रुटि को शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई