Bhagalpur: मदरौनी गांव की मुख्य सड़क जर्जर, बरसात में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

SHARE:

वार्ड 9 में समीद के घर से सुधाकर सिंह के घर तक सड़क टूटी, ग्रामीणों की चौड़ीकरण की मांग
नवगछिया : News9Global डेस्क: नवगछिया अनुमंडल के  रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मदरौनी गांव का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। मदरौनी चौक से शुरू होकर गांव के आखिरी छोर तक जाने वाली यह सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदरौनी गांव के वार्ड संख्या 9 में मो. समीद के घर से लेकर सुधाकर सिंह के घर तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार सिंह ने अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर सड़क को चलने योग्य बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बारिश होने के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के अधीन है और दो पंचायतों को आपस में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बावजूद अब तक विभाग द्वारा इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए अब इसकी मरम्मत के साथ-साथ चौड़ीकरण भी बेहद जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले को लेकर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजीव सिंह द्वारा भी विभाग को लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। वहीं विभाग के रंगरा प्रखंड के जेईई अभिषेक रंजन द्वारा भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। [IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL]इधर सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए युवा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग से सड़क के मरम्मतीकरण की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। वे आम लोगों के साथ मिलकर लगातार विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं, ताकि जल्द सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सके।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई