अररिया, बिहार | NEWS9GLOBAL : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं बटालियन, बथनाहा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सिकटी प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी सीमा चौकी (बीओपी) के पास नियमित गश्ती के दौरान की गई। दोनों आरोपियों के पास वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं था।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
-
रहमत अली (43 वर्ष), पिता अब्दुल बारेक
-
मो. जमाल हसन जिहाद (22 वर्ष), पिता मो. जमाल हुसैन मोल्ला



