बिहपुर थानांतर्गत पुलिस टीम पर हमला मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

 

नवगछिया: बिहपुर थाना क्षेत्र में 28 जनवरी 2023 को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना तब हुई थी जब पुलिस टीम ने बिहपुर थाना एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रंजन यादव के घर पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम पर 20-25 व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

इस घटना के संबंध में बिहपुर थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 14 नामजद आरोपी और 10-15 अज्ञात लोग शामिल थे।

पुलिस ने कांड के अनुसंधान के दौरान पहले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके अलावा, तीन अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया गया था। वहीं, आरोपी अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी सिलसिले में, 23 मार्च 2025 को कांड के दो मुख्य आरोपी विपिन खिरहरी और मो० फिरोज को गिरफ्तार किया गया। विपिन खिरहरी का पिता वासुदेव खिरहरी और मो० फिरोज का पिता मो० कमरुद्दीन है, और दोनों आरोपी लत्तीपुर, बिहपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment