बहुजन संगठनों के बैनर तले 19 अप्रैल को सम्राट अशोक भवन में स्मृति दिवस पर साझा आयोजन होगा कार्यक्रम

SHARE:

नवगछिया में ज्योतिबा फुले, डॉ.अंबेडकर जयंती और बी.पी.मंडल स्मृति दिवस पर साझा आयोजन
नवगछिया :  सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) सहित अन्य बहुजन संगठनों के साझा बैनर तले 19 अप्रैल को नवगछिया के सम्राट अशोक भवन में जोतिबा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बी.पी. मंडल स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए स्वागताध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि जोतिबा फुले डॉ. अंबेडकर और बी.पी. मंडल एक साथ नवगछिया की धरती पर एक साथ याद किया जा रहा है। अप्रैल माह में तीनों विभूतियों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि आती है, ऐसे में यह आयोजन उनके विचारों और संघर्षों को याद करने का सशक्त अवसर है।
राज्य संयोजक रिंकु यादव ने बताया कि जोतिबा फुले ने जिस सामाजिक क्रांति की मशाल जलाई, उसे डॉ. अंबेडकर ने आगे बढ़ाया और बी.पी. मंडल की अध्यक्षता में गठित आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही देश के पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि यह समारोह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि इन नायकों की विचारधारा के आधार पर आज की सामाजिक चुनौतियों पर विमर्श का मंच भी होगा।
                                                                               बैठक मे समालित कार्यकर्ता
रिंकु यादव ने यह भी बताया कि इस आयोजन में त्रिवेणी संघ के प्रदेश सचिव रहे गणपति मंडल को भी स्मरण किया जाएगा, जिनका जन्म नवगछिया के पुनामा गांव में हुआ था। त्रिवेणी संघ ने 1930 के दशक में बिहार में सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी थी।
आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ‘प्रोफेसर की डायरी’ के लेखक डॉ. लक्ष्मण यादव, भाकपा-माले के पॉलिट ब्यूरो सदस्य कॉ. धीरेन्द्र झा, दरौली (सीवान) के विधायक सत्यदेव राम, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के पूर्व प्रोफेसर डॉ. उपेन्द्र साह तथा हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र सहित कई बहुजन बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
ये भी पढे :NAVGACHIA NEWS : को दहेज के लिए मारपीट, रंगरा थाने में पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज 
CYBER FROAD : नवगछिया में आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर साइबर फ्रॉड, 18,997 रुपये की ठगी
गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों में सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment