मदरौनी: पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मदरौनी से रतन कुमार सिंह (डब्ल्यू) ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन के दौरान रतन कुमार सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण जनता के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष चुना जाता है तो पैक्स की सभी गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा तथा ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।पैक्स चुनाव को लेकर मदरौनी क्षेत्र में ग्रामीणों और किसानों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव में विकास और पारदर्शिता मुख्य मुद्दा रहेगा।




