प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, वार्ड सदस्य पर लगा गंभीर आरोप

SHARE:

शंभुगंज (बांका): थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने गांव के वार्ड सदस्य छंगुरी रजक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया कि आरोपित पिछले कुछ महीनों से उस पर गलत नजर रखता था, लेकिन उसके व्यवहार को नजरअंदाज किया जाता रहा। सोमवार की रात वह घर के दरवाजे पर आकर प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात कहकर आवाज देने लगा।जब महिला बाहर निकली तो वार्ड सदस्य ने पहले मोबाइल से उसकी फोटो ली और फिर उसका हाथ पकड़कर समीप के बांस के झुरमुट की ओर ले जाने लगा।पीड़िता के अनुसार, वहां आरोपित ने अश्लील हरकत करते हुए उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर घर में सो रही उसकी पुत्री दौड़कर मौके पर पहुंच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।वहीं आरोपित छंगुरी रजक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई