मदरौनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल, गरीबों के घर टूटे लेकिन बाजार में अतिक्रमण पर चुप्पी

SHARE:

भागलपुर / नवगछिया: रंगरा प्रखंड अंतर्गत मदरौनी गांव में कोसी नदी किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को अंचल अधिकारी रंगरा एवं पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे कई घरों को अतिक्रमण बताकर हटाया गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान अत्यंत पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों के घरों को तोड़ दिया गया, जो लंबे समय से कोसी नदी के कटाव की मार झेलते हुए किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे।ग्रामीणों का कहना है कि मदरौनी जाने के रास्ते में रंगरा चौक, रंगरा बाजार और मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मौजूद है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई वहां देखने को नहीं मिलती।इस मामले को लेकर स्थानीय युवा समाजसेवी एवं मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया उम्मीदवार सुजीत कुमार सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े व्यापारियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होना और गरीबों के घर तोड़ देना प्रशासन के दोहरे मापदंड को दर्शाता है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अगर अतिक्रमण हटाना है तो गरीब और अमीर सभी पर समान रूप से कार्रवाई की जाए। साथ ही कटाव पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाए।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई