12 हजार रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

12 हजार रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व डीलर गिरफ्तार

बेगूसराय: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को मंसूरचक प्रखंड प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह (भगवानपुर प्रखंड का प्रभार) एवं डीलर समसा- दो पंचायत के नवटोल गांव निवासी विद्या सागर को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंसूरचक थाना क्षेत्र के नवटोल गांव के पास की गई।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादपुर तकिया गांव निवासी पप्पू पासवान ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान से अनाज बिक्री के कमीशन और लाइसेंस नवीकरण के नाम पर 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चार माह का रिश्वत मांगा जा रहा है।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी डीएसपी रंजीत कुमार निराला के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां दोनों आरोपितों को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों को निगरानी के विशेष न्यायालय, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई