विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पाया ध्वस्त, गंगा में समाया; समय रहते टला बड़ा हादसा

SHARE:

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर रविवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सेतु का 133 नंबर पाया ध्वस्त होकर गंगा में समा गया।जानकारी के अनुसार, यह पाया रात करीब 11:55 बजे ही बैठ गया था। मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद तुरंत पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। रेंज आईजी विवेक कुमार के निर्देश पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने भारी वाहनों को घोंघा, सबौर और जगदीशपुर कजरेली में ही रोक दिया। रात 1:07 बजे पाया पूरी तरह ध्वस्त होकर गंगा में गिर गया। हालांकि समय रहते पुल खाली करा लेने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।बताया जाता है कि यह पाया पहले से ही कमजोर था। एक माह पूर्व प्रोटेक्शन वॉल क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे पुल की संरचना पर खतरा बढ़ गया था। बावजूद इसके समय पर मरम्मत नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई।गौरतलब है कि वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उद्घाटित इस 4.7 किलोमीटर लंबे सेतु से प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई