50 हजार की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचा शूटर गिरफ्तार, ग्रामीणों ने हथियार और हेरोइन समेत दबोचा

SHARE:

..
हिलालपुर में सुभाष यादव की हत्या का दिया था ठेका, दो साल पुरानी रंजिश में जुड़ रहा तार बदमाश के पास से एक कट्टा, कारतूस, भारी मात्रा में हेरोइन कोटा बरामद
हाजीपुर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर में बुधवार की रात 50 हजार की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे एक शूटर को ग्रामीणों ने हथियार समेत पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक हिलालपुर निवासी रंजीत यादव के भाई सुभाष यादव की हत्या करने आया था। पकड़ा गया युवक बराटी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव के रहने वाला भूषण कुमार बताया गया। उसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा कारतूस और भारी मात्रा में मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पूछताछ में पकड़ा गया बदमाश ने बताया कि सुपारी अंकित सिंह ने दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक संदिग्ध युवक सुबह से ही सुभाष यादव के घर के आसपास चक्कर लगा रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध देख ग्रामीणों को शक हुआ। जब लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दो साल पुरानी रंजिश का मामला पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए युवक को सुभाष यादव की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार सुभाष के भाई रंजीत यादव ने करीब दो साल पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसी हत्या का बदला लेने के लिए यह सुपारी दी गई थी। आशंका है कि मृतक के परिजनों ने ही शूटर को हायर किया था। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सुपारी देने वाले और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुराने हत्या के केस की फाइल भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद हिलालपुर गांव में तनाव का माहौल है। सुभाष यादव के परिजन दहशत में हैं। पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि सुपारी देने वाला कौन है और इसमें और कितने लोग शामिल हैं। 23 जून 2024 को अमरजीत की गोली मारकर हुई थी हत्या गोरतलब हो कि औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चांदपुरा चकमकरद हाई स्कूल के निकट पेठिया पर 23 जून 2024 को सब्जी खरीदने गए युवक की गोली मारकर बदमाशों में हत्या कर दिया था। मृत युवक हिलालपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र अमरजीत कुमार बताया गया। बताया गया कि अमरजीत कुमार अपने भाई हनी कुमार के साथ सब्जी लेने मार्केट गया था। इसी दौरान चार-पांच की संख्या में आए बदमाशों ने उसे घेर कर गोली मार दिया। बताया गया कि करीब 1 साल पहले उसके चाचा पंकज सिंह को बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई थी। हालांकि इलाज के बाद उन्हें बचा लिया गया। अमरजीत हत्याकांड में रंजीत समेत 3 को भेजा गया था जेल अमरजीत कुमार हत्या मामले में पुलिस तीन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हिलालपुर निवासी रामदयाल राय के पुत्र रोशन कुमार को पुलिस ने गुवाहाटी असम से गिरफ्तार किया था। वही पटना के बाद रंजीत कुमार और रोहित कुमार कहीं भगाने के फिराक में था। जिसे पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। रंजीत कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं रोहित कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया था। ‌ गिरफ्तारी की जानकारी तत्कालीन एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया था। फिलहाल रंजीत यादव बेल पर जेल से बाहर निकला हुआ है। रंजीत और अमरजीत सिंह दोनों थे जिगरी दोस्त जानकारी के अनुसार रंजीत यादव और अमरजीत सिंह दोनों जिगरी दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अपने भाई के साथ मिलकर रंजीत कुमार यादव को गंभीर रूप से आंख पर वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए थे। घटना के कुछ दिन बाद रंजीत यादव ने इसका बदला लिया और अमरजीत की गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एक युवक को कट्टा कारतूस और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक के साथ पिटाई की गई है। सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक सुपारी लेकर हत्या करने आया था। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई