Mahila Samvad : महिला सशक्तिकरण को लेकर नवगछिया में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जीविका दीदियों की रही अहम भूमिका

SHARE:

 

 नवगछिया: बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल के तहत नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद यह संवाद कार्यक्रम भवानीपुर एवं बनिया वैसी पंचायतों में आयोजित किया गया, जहां जीविका दीदियों की भागीदारी अहम रही।
इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व रंगरा चौक के नोडल पदाधिकारी आर्यन राज ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की स्थिति सुधारने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने योजनाओं के लाभ व आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी

 

इस अवसर पर महिला संवाद जागरूकता रथ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे भागलपुर से जिला पदाधिकारी के निर्देश पर रवाना किया गया है। यह रथ भागलपुर जिले के 16 प्रखंडों का दौरा करेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगा। प्रत्येक प्रखंड में विभिन्न विभागों के अधिकारी नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाले कार्यक्रमों से जोड़ना है। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने सरकार की योजनाओं को सराहा।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई