नवगछिया बाजार में भारी वाहनों पर दिन में नो एंट्री, उल्लंघन पर कटेगा चालान

SHARE:

नवगछिया: नवगछिया शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से नवगछिया बाजार में सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि निर्धारित समय में बाजार क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई बड़ा वाहन फ्लाईओवर से होकर बाजार की ओर आ जाता है तो उसे नो एंट्री अवधि में बाजार समिति परिसर में खड़ा करना होगा। यदि व्यापारियों को तत्काल सामान पहुंचाना जरूरी हो तो बड़े वाहन से माल उतारकर छोटी पिकअप से बाजार में भेजा जा सकता है।

फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यह कार्रवाई पूर्व में मिली लिखित शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई है।
नवगछिया बाजार में भारी वाहनों पर दिन में नो एंट्री, उल्लंघन पर कटेगा चालान
नवगछिया बाजार में भारी वाहनों पर दिन में नो एंट्री, उल्लंघन पर कटेगा चालान

ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुजीत वारसी ने टोटो चालकों को भी चेतावनी दी है कि नाबालिग चालक वाहन न चलाएं। बिना लाइसेंस या नाबालिग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई