भागलपुर में रोजगार का मौका: जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगेगा नियोजन कैंप, 125 पदों पर होगी भर्ती

SHARE:

नवगछिया:युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से के.के. एंटरप्राइज द्वारा बल्ब असेंबली, सोलर विभाग और सीएनसी ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कुल 125 पदों पर बहाली की प्रक्रिया की जाएगी। नियोजन कैंप का आयोजन अलग-अलग प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इसके तहत 9 मार्च को बिहपुर, 11 मार्च को नारायणपुर, 13 मार्च को ईस्माईलपुर, 16 मार्च को नवगछिया, 18 मार्च को रंगरा चौक, 23 मार्च को खरीक, 25 मार्च को गोपालपुर तथा 28 मार्च को सबौर प्रखंड परिसर में कैंप लगाया जाएगा। वहीं 30 मार्च को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर कार्यालय में भी कैंप आयोजित होगा। बताया गया कि बल्ब असेंबली के लिए आठवीं व दसवीं पास तथा सोलर विभाग और सीएनसी ऑपरेटर के लिए आईटीआई या डिप्लोमा योग्यता निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 से 27 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ बस व कैंटीन सुविधा भी दी जाएगी। नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए आवेदकों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य होगा
News 9 Global
Author: News 9 Global

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई