नवगछिया : क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस एवं सुरक्षा कार्य को लेकर गुरुवार को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि रंगरा, नगरह एवं मकंदपुर पीएसएस से संचालित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती पूर्व निर्धारित है और उपभो
क्ताओं को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई है। ताकि लोग अपने जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।




